फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 23 हजार से अधिक लोगों की पेंशन काटने का आरोप

विज्ञापन
फोटो - बरोदा रोड पर कांग्रेस कार्यालय में प्रैसवार्ता में संबोधित करते हुए विधायक इंदुराज नरवाल
विज्ञापन
गोहाना। कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने प्रदेश सरकार पर बुजुर्गों की पेंशन रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में गोहाना ब्लॉक में 3655, कथूरा में 8240 और मुंडलाना में 11211 लोगों की पेंशन काटी या रोकी गई। जरूरतमंद बुजुर्ग पेंशन के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। विधायक बुधवार को बरोदा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गलत तरीके से पेंशन बनने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंदों की पेंशन रोककर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हलके के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। माइनरों और ड्रेनों की सफाई भी ठीक से नहीं हुई है।
विधायक ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में बरोदा हलके के किसानों को उनके हिस्से का सिंचाई पानी देने की मांग उठाई है। उन्होंने माइनरों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करने के दावों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई जगह किसानों ने खुद सफाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ निकासी से जुड़े करीब 60 कार्यों, कच्चे रास्तों और गांवों की फिरनियों को पक्का करने की मांग भी रखी। इसके अलावा महिला विश्वविद्यालय के लिए नियमित बजट उपलब्ध कराने की मांग विधानसभा में उठाने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें