फॉर्च्यूनर गाड़ी से बंदूक लहराने का एक वीडियो सामने आया है। हाईवे पर यह गाड़ी रोडवेज बस के आगे चल रही थी जिससे यात्री सहम गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरियाणा रोडवेज की बस के आगे फॉर्च्यूनर गाड़ी अड़ाकर हवा में पिस्टल लहराने और यात्रियों के बस से उतरते समय ऊपर चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। इसमें यात्री बाल-बाल बच गए। वीडियो सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे का है। जींद-सोनीपत रुट पर गोहाना से सोनीपत के बीच का यह वीडियो बताया जा रहा है। बस में बैठे एक यात्री ने यह वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस को नहीं दिया पास
रोडवेज ड्राइवर ने हॉर्न बजाया और ओवरटेक करना चाहा लेकिन फॉर्च्यूनर गाड़ी ड्राइवर ने गाड़ी का शीशा उतार कर पिस्तौल निकाल ली और हवा में लहराने लगा और बस को पीछे-पीछे चलने के लिए कहा। कुछ देर तक रोडवेज बस पीछे रही और इसके बाद रोडवेज की बस गाड़ी से आगे निकल गई। ़
घटना से सहमे यात्री
मोहाना गांव के बस अड्डे पर यात्रियों को उतारने के लिए ड्राइवर ने बस रोकी तो फॉर्च्यूनर ड्राइवर उसके पीछे था। फार्च्यूनर ड्राइवर ने उसी साइड से गाड़ी भगा ली, जिस साइड से यात्री बस से नीचे उतर रहे थे। एक महिला गाड़ी के नीचे आने से बची। इस दौरान कार की बस के किनारे टक्कर हुई। इससे आगे स्कूटर सवार युवक भी बाल-बाल बच गया। घटना से यात्री एकदम सहम गए।
विज्ञापन
करीब दो किलोमीटर आगे जाकर फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई और रोड के नीचे उतरी। बस में बैठे यात्रियों, ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि फार्च्यूनर चालक नशे की हालत में था- संजीव कुमार, राज्य प्रधान हरियाणा रोडवेज चालक संघ