फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग के समर्थन में आई विनेश फोगाट: कहा- बजरंग चैंपियन हमेशा था, अभी भी है और हमेशा रहेगा

Sat, 07 Oct 2023 03:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बजरंग पूनिया एशियन गेम्स में ईरान के पहलवान अमजद खलीली रहमान से 1-8 से हार गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके ऊपर लगातार तंज कसे गए। जिससे देखते हुए विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य पहलवान उनके समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हांगझोऊ में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में हारकर बाहर हुए ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार तंज कसे जा रहे हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान उनके समर्थन में आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बजरंग चैंपियन हमेशा था, अभी भी है और हमेशा रहेगा। इसके साथ ही साक्षी मलिक ने कहा कि गलत मानसिकता के लोग जश्न मना रहे है। बजरंग ने सच की लड़ाई लड़ी है। वहीं गीता फोगाट ने लिखा है कि बजरंग आप कुश्ती इतिहास के सबसे सफल पहलवान हैं।

विज्ञापन

 


एशियन गेम्स में दोनों अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का चयन बिना ट्रायल के हुआ था। हालांकि चोटिल होने के कारण विनेश ने एशियन गेम्स में भाग नहीं लिया था। बजरंग ने कुश्ती दल का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके पक्ष और विपक्ष में लगातार कमेंट आ रहे हैं।

विज्ञापन


अब विनेश फोगाट ने टैग लाइन जलो मत, रीस करो के साथ एक मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बजरंग पूनिया के साथ फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी उपलब्धियों का पोस्टर साझा किया है। जिसमें उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां लिखी है। विनेश फोगाट ने लिखा है कि बजरंग चैंपियन हमेशा था, अभी भी है और हमेशा रहेगा। कुश्ती में महिला खिलाड़ियों के लिए जो उसने किया, किसी ने आज तक सोचा भी नहीं। आभारी हैं हम आपके बजरंग, असली खिलाड़ी वहीं होता है जो हर बार उठ कर खड़ा हो। ना ही जीत आखिरी होती है और ना ही हार।

गीता फोगाट ने भी सोशल मीडिया पर बजरंग का फोटो शेयर करते हुए लिखा

वहीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट ने भी सोशल मीडिया पर बजरंग का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि बजरंग पूनिया आप कुश्ती के इतिहास के सबसे सफल पहलवान हैं। एक हार से न आपका इतिहास मिट सकता है और न आपका भविष्य खत्म हो सकता है। हमें गर्व है आप जैसे खिलाड़ी पर। हमें गर्व है आप पर, जिस तरह से आपने अन्याय के खिलाफ ना सिर्फ आवाज उठाई बल्कि आप आज भी उस लड़ाई को लड़ रहे हो।

देख कर बहुत दुख होता है जिस देश का तिरंगा आपने इतनी बार विदेशों में लहराया और उसी देश के चंद लोग आप जैसे महान खिलाड़ी के हारने की दुआ करते हैं और हारने पर खुशी मनाते हैं। आज आपका दिन नहीं था, हार जीत खेल का हिस्सा है। आप मेहनत करते रहे। देश के करोड़ों चाहने वालों की दुआएं और प्यार आपके साथ हैं। आप हमारे गर्व हैं। पेरिस ओलंपिक आपका इंतजार कर रहा है।
 
विज्ञापन

साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया

वहीं ओलंपियन साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कल से जब से एशियन गेम्स में बजरंग पूनिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। कुछ गलत मानसिकता के लोग जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट व कमेंट कर रहे हैं। कल देश का एक मेडल नहीं आया इसका हमें इसका दुख होना चाहिए।



वहीं गलत मानसिकता के लोग बजरंग पूनिया की हार पर यह साबित कर रहे हैं कि बृजभूषण शरण सही था। जबकि कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने साफ तौर पर यह रखा है कि आरोपी महिला पहलवानों के साथ शोषण करने की कोशिश करता था। ट्रायल होने या ना होना अलग मुद्दा हो सकता है। बजरंग ने अपना करियर दांव पर लगाकर महिला पहलवानों की लड़ाई की हमारा सहयोग दिया यह सभी के बस की बात नहीं थी। हमारा आंदोलन सच्चा था और जब तक आरोपी को उचित सजा नहीं मिल जाती और फेडरेशन आरोपी के चंगुल से नहीं छूट जाती, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें