फोटो 15: सोनीपत के गांव पांची गुजरान में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। संवाद
गन्नौर। दिन में बिजली की कटौती ने गांव पांची गुजरान के लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया और गांव में दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
जगदीप कक्कड़, राजकुमार, जोगिंद्र ने बताया कि कुछ दिन से दिन में कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है। इससे न केवल घरेलू जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों को हो रही है। विकास, रिंकू, सचिन, रामप्रकाश ने बताया कि उन्होंने बिजली निगम प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन करेंगे।
गेहूं की फसल कटाई के चलते बिजली काटनी पड़ रही है। गांव की बिजली लाइन खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही है। ऐसे में कोई हादसा न हो इस वजह से दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। फसल कटाई के बाद सभी गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। -अभिषेक कौशिक, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।
फोटो 15: सोनीपत के गांव पांची गुजरान में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। संवाद