फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 24 घंटे बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव भटगांव ​​​स्थित बिजलीघर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: समिति
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटगांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता मोहित के कार्यालय पहुंचे और उनके माध्यम से कार्यकारी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले ग्रामीणों ने तीन जुलाई को भी इसी मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार को स्मरण पत्र सौंपा गया। समिति के संयोजक ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि कई वर्ष पहले घरों से बाहर बिजली मीटर लगवाते समय सरकार की ओर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को इनवर्टर और बैटरी पर हर साल 10 से 15 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बैटरी चार्ज करने में होने वाले बिजली नुकसान का भार भी उपभोक्ताओं पर पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बुध सिंह, विजयपाल, जगबीर, बलबीर सैनी, अजीत, आजाद, सतबीर, अशोक, राकेश, बिजेंद्र, राजेश और बलवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें