सोनीपत।लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने लोगों की शिकायतें सुनीं। शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक मामले पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।
शिविर में बढ़मलिक के ग्रामीण ने ग्राम कल्याण समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों की जांच कराने की मांग रखी। मुरथल निवासी ने ग्राम पंचायत की ओर से आवंटित प्लॉट सही स्थान पर काटे जाने की शिकायत दी। सलीमपुर माजरा में चार तालाबों में कथित अवैध कार्य रुकवाने की मांग भी रखी गई।
कतलूपुर में वर्ष 1956 में सरकारी योजना के तहत एससी और बीसी वर्ग के 41 परिवारों को आवंटित प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की शिकायत सामने आई। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र और पेंशन से संबंधित मामले भी पहुंचे। संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप मोर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक और तहसीलदार कीर्ति मौजूद रहीं।