फोटो 04: सोनीपत के गांव रतनगढ़ में प्लाॅट न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: पा
सोनीपत। गांव रतनगढ़ में प्लॉटों से वंचित रहे बीपीएल परिवारों ने शनिवार को एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 100-100 गज के प्लाॅटों के लिए आवेदन किया था। ड्राॅ के दौरान प्लॉट आवंटन न होने से ग्रामीणों में रोष है। बीपीएल परिवार हक पाने के लिए 27 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ जरूरतमंद परिवारों की हितैषी होने की बात कर रही है, वहीं बीपीएल परिवारों की अनदेखी की जा रही है। बीपीएल परिवारों को प्लॉटों से वंचित रखा जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव में अधिकतर लोगों के पास रहने के लिए 30 वर्ग गज के घर हैं। खेतीबाड़ी के लिए जमीन जायदाद तक नहीं है। उसके बावजूद भी उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अगर जरूरतमंद परिवारों के सच्चे हितैषी हैं तो जमीन स्तर पर कार्य करवाएं। इससे उन्हें इस योजना का लाभ पहुंच सके।