फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच में खुले शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव बहालगढ़ में आबादी के बीच खुले शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण रविवार को एकत्रित होकर शराब ठेके पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आबादी के बीच किसी भी सूरत में शराब ठेका नहीं खुलने देंगे। शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना प्रभारी ऋषिकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत करवाया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर शिकायत सौंपी। पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीण रोहताश प्रधान, पार्षद जयसिंह, जयकुमार नंबरदार, राजेश, हवा सिंह नंबरदार ने कहा कि गांव के बीच में शराब का ठेका खोल दिया गया है। जिससे उन्हें खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गांव के बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा और युवाओं के पथभ्रष्ट होने का भी डर सताने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बाहर कहीं भी शराब का ठेका खोल दिया जाए उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गांव के अंदर आबादी के बीच शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव के अंदर खोले गए ठेके को कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक वे शांत नहीं बैठेेंगे।
विज्ञापन

नियमों के विरुद्ध खोला गया है ठेका
गांव के पूर्व सरपंच रोहताश ने कहा कि गांव में नियमों के विरुद्ध शराब का ठेका खोला गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार जहां स्कूल व मंदिर हों, उसकी 200 मीटर के दायरे में शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। जबकि बहालगढ़ में जहां शराब का ठेका खोला गया है, उसके 100 मीटर के दायरे में आंगनबाड़ी व मंदिर दोनों आते हैं। ऐसे में आबादी के बीच में शराब का ठेका खोलना गैरकानूनी है।
लगा रहता है महिलाओं का आना-जाना
गांव की महिलाओं ने कहा कि जिस रास्ते पर शराब का ठेका खोला गया है। वहां से महिलाओं व बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होगा। महिलाओं का इस रास्ते से निकलना दूभर हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण अपने स्तर पर समस्या का समाधान करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने इस बारे में उपायुक्त को भी ज्ञापन देने का मन बनाया है।
गांव में खोले गए शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को एकजुट होकर प्रदर्शन किया है। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर उन्हें शांत करवाया है। शराब ठेका हटवाने के लिए ग्रामीणों ने शिकायत भी दी है। ग्रामीणों ने इस बारे में उपायुक्त से मिलने की बात कही है। -ऋषिकांत, प्रभारी, थाना बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें