फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएल कार्ड कटने से ग्रामीणों में रोष, एडीसी के दफ्तर पहुंचे

Thu, 26 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर बीपीएल कटने के ​खिलाफ र
विज्ञापन
सोनीपत। बीपीएल कार्ड कटने के विरोध में बुधवार को तीन गांवों के लोगों ने गोहाना रोड स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर रोष जताया। उन्होंने न्याय दिलवाने की मांग की। अतिरिक्त उपायुक्त के नहीं मिलने पर ग्रामीण कार्यालय में शिकायत देकर लौट गए।
विज्ञापन

गांव जुआं, दोदवा और रिढाऊ के लोगों ने अपनी शिकायत लेकर बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण भोला, धर्म, राजवीर, प्रदीप, कुलदीप ने बताया कि इस वर्ष जिले में करीब 25 हजार लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए हैं। जब वह अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो उन्हें ऊपर से कार्ड काटने का हवाला दिया जाता है। ऐसे में वह अपनी समस्या का समाधान किससे करवाएं।
उन्होंने कहा कि मजदूरों को पूरा महीना मजदूरी नहीं मिल पाती है। वह सप्ताह में 3-4 दिन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजबूर हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नहीं दिलवा पा रही है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण जरूरतमंद परिवारों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से उनके बीपीएल कार्ड काटकर दोहरी मार दी जा रही है।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को दिलाया जाए उनका हक : बड़वासनी
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि सरकार एक तरफ जरूरतमंदों की हितैषी होने का दम भर रही है तो दूसरी ओर ऐसे परिवारों को सरकारी योजनाओं से दूर कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उनकी मांग है कि प्रदेशभर में काटे गए करीब 4 लाख लोगाें के बीपीएल कार्ड को दोबारा बनाया जाए। महंगाई के हिसाब से औसत आय निर्धारित की जाए।
उन्होंने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी लाखों रुपये वेतन ले रहा है तो दूसरी ओर जरूरतमंद परिवार के पास रोजगार का अभाव होने के बावजूद उनके बीपीएल कार्ड काट कर उनको परेशान किया जा रहा है। यह सरकार का कैसा आकलन है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें