गोहाना। गांव आहुलाना में पशुओं को लेकर चाचा-भतीजे ने एक ग्रामीण पर ईंटों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसको लेकर उसने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव आहुलाना निवासी देवराज ने पुलिस को बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उसकी व गांव के ही राकेश की पशुओं को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह 27 नवंबर को गांव में रात करीब नौ बजे डीजे बजा रहा था। इसी दौरान राकेश व उसके भतीजे शिव ने उसे धक्का दिया। इसके बाद उस पर ईंटों से हमला कर दिया। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में उसके परिजन उसे रोहतक पीजीआई लेकर गए, वहां से इलाज करने के बाद चिकित्सक ने उसे छुट्टी दे दी। इस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद