फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेड़ी तगा के विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर ग्राम सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायत खेड़ी तगा में विकास कार्यों की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा ने ग्राम सचिव कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले इसी गांव के सरपंच वेदप्रकाश को भी उपायुक्त की तरफ से निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से तैयार की गई जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत खेड़ी तगा में कराए गए विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों के रिकाॅर्ड व बिलों में भारी खामियां पाई गईं।
साथ ही फर्म के बिलों को संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से सत्यापित नहीं करवाया और समय पर जानकारी नहीं दी गई, जिससे पंचायत निधियों को नुकसान हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्राम सचिव को निलंबित करने के आदेश जारी कर निर्देश दिए हैं कि वह अपनी उपस्थिति खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय मुरथल में सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें