फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल में की मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के गांव गढ़ी झंझारा स्थित सरकारी स्कूल में किए गए यज्ञ में आहुति डालते विधायक दे
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गढ़ी झंझारा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मां सरस्वती की मूर्ति का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान रहे। अध्यक्षता प्राचार्य सतपाल राठी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। इसमें विधायक, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने आहुति डाली। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश करते ही सरस्वती वंदना करनी चाहिए। शिक्षा से जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है। शिक्षा से व्यक्ति का सामाजिक और व्यक्तिगत विकास होता है। विद्यार्थियों में संस्कार भी जरूरी हैं। उन्होंने मां सरस्वती से बच्चों की तरक्की और सफलता की प्रार्थना की। विधायक ने बोर्ड परीक्षा के शत-प्रतिशत परिणाम पर बच्चों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें