फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: दो छात्राओं ने युवक को मारे थप्पड़ और सैंडल, पीछा करने का आरोप, गोहाना बस स्टैंड की है घटना

Wed, 27 Apr 2022 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना बस स्टैंड की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। युवक को एक छात्रा ने 12-13 बार थप्पड़ तो दूसरी ने 12 बार सैंडल मारे। किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पीछा करने वाले युवक की पिटाई करतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में दो छात्राओं ने पीछा कर परेशान करने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी। छात्राओं ने गोहाना बस स्टैंड पर युवक को जमकर पीटा। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें एक छात्रा युवक को 12-13 बार थप्पड़ मारते हुए तो दूसरी 12 बार सैंडल मारते दिख रही है। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन छात्राओं ने कार्रवाई करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव की दो छात्राएं गोहाना के एक निजी संस्थान में पढ़ती हैं। उनको कई दिन से एक युवक पीछा करके परेशान कर रहा था। मना करने पर भी युवक नहीं माना तो छात्राओं ने इस बारे में अपने परिजनों व परिचितों को बताया। मंगलवार सुबह छात्राएं पढ़ने के लिए घर से निकलीं। छात्राओं के साथ उनके दो परिचित भी थे। छात्राएं सुबह करीब पौने नौ बजे बस स्टैंड पर पहुंचीं तो वह युवक पीछा करते हुए उनके पास पहुंच गया।

युवक को पता नहीं था कि छात्राओं के साथ उनके दो परिचित भी हैं। छात्राएं जब बस स्टैंड से बाहर जाने लगीं तो गेट के निकट बड़ के पेड़ के पास युवक मिला। छात्राओं के साथ आए दो परिचितों ने युवक को पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने युवक का पीछे से कमीज का कालर तो दूसरे ने हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों छात्राओं ने युवक की धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक छात्रा ने युवक पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए, जबकि दूसरी ने पैर से सैंडल निकाल कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। 14 सेकेंड के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छात्रा ने युवक को 12 से 13 बार थप्पड़ मारे और दूसरी छात्रा ने इतनी की बार सैंडल से उसकी धुनाई की। जिस युवक को पीटा गया, उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उस दौरान बस स्टैंड पर हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद किसी ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने लेकर गई। वहां दोनों पक्षों की तरफ से कार्रवाई करने से मना कर दिया गया। 
विज्ञापन


शहर थाना गोहाना प्रभारी बदन सिंह ने कहा कि छात्राओं और युवक ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें