फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सरपंच पद प्रत्याशी पत्नी के लिए वोट मांग रहे थे मास्टर जी, वीडियो हुआ वायरल, केस दर्ज

Fri, 11 Nov 2022 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अहीर माजरा गांव का धर्मबीर एक साक्षात्कार में खुद को गांव का पूर्व सरपंच और शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर तैनात होने की बात कहते हुए गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी प्रियंका यादव के पक्ष में प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्नौर के गांव अहीर माजरा में सरपंच पद की प्रत्याशी पत्नी के लिए वोट मांग रहे सरकारी स्कूल में तैनात एक शिक्षक की वीडियो वायरल हो गई। वायरल वीडियो में वह खुद को शिक्षा विभाग में शिक्षक और गांव का पूर्व सरपंच रहने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गन्नौर थाना में तैनात हवलदार रणबीर के मोबाइल पर एक वीडियो आई। जिसमें अहीर माजरा गांव का धर्मबीर एक साक्षात्कार में खुद को गांव का पूर्व सरपंच और शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर तैनात होने की बात कहते हुए गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी प्रियंका यादव के पक्ष में प्रचार कर रहा था। धर्मबीर सरकारी अध्यापक के पद पर तैनात होने के बावजूद पंचायती चुनाव में अपनी पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर कानून का उल्लंघन कर रहा था। हवलदार रणबीर ने गन्नौर थाना प्रभारी कर्मजीत को इस बारे में सूचना दी। थाना प्रभारी ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर थाना गन्नौर पुलिस में अध्यापक धर्मबीर के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें