फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सूटकेस में युवती को हॉस्टल ले जाने का वीडियो वायरल, जांच में निकला प्रैंक

Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: सोनीपत के विवि में सूटकेस के अंदर से युवती को निकालती दिख रही सुरक्षाकर्मी। स्रोत वीड
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड स्थित एक विश्वविद्यालय में सूटकेस में बंद कर युवती को कथित रूप से बॉयज हॉस्टल ले जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच की तो वीडियो गर्ल्स हॉस्टल का निकला। पता चला लड़कियों ने एक प्रैंक वीडियो बनाया था। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रैंक वीडियो बनाने वाले विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुछ युवतियों ने करीब 8 दिन पहले आपस में प्रैंक करते हुए वीडियो बनाया था। यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में सुरक्षाकर्मी हॉस्टल में लाए गए सूटकेस की जांच कर उसे खुलवा रहे हैं। सूटकेस खुलने पर उसमें से एक युवती बाहर निकलती नजर आ रही है। पास खड़ी युवती व अन्य इसका वीडियो बना रहे हैं।
वायरल संदेश में लिखा है सुरक्षाकर्मियों ने शक के आधार पर जांच की तो सूटकेस में लड़की मिली। शुरुआत में यह पता नहीं लगा कि युवती कौन है। पुलिस टीम जांच करते हुए विवि पहुंची तो मामला गर्ल्स हॉस्टल का निकला। यह भी पता लगा छात्राओं ने आपस में ही प्रैंक करने के लिए वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने का पता लगते ही पूरी जांच करवाई गई। पता लगा छात्राओं ने प्रैंक करते हुए वीडियो बनाया था।
-अजीत सिंह, एसीपी।

फोटो :26: सोनीपत के विवि में सूटकेस के अंदर से युवती को निकालती दिख रही सुरक्षाकर्मी। स्रोत वीड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें