फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चलती कार में आग लगने से चालक झुलसा, पीजीआई रेफर

Sun, 13 Apr 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-7 मोड़ के नजदीक वैगनआर कार में लगी आग के बाद बना ढांचा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-7 मोड़ के पास शनिवार दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे चलती कार में आग लग गई। हादसे में चालक बुरी तरह से झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने चालक को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सोनीपत से जीटी रोड की तरफ शनिवार दोपहर सेक्टर-7 के रास्ते वैगन आर कार जा रही थी। सेक्टर-7 मोड़ पर पहुंचने पर कार से अचानक अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही सेकेंड में कार में आग लग गई। चालक कार से नहीं निकल पाया। वहां से गुजर रही डायल-112 टीम के पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर नागरिक अस्पताल भेजा। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंची, मगर उनको वहां पर न तो पुलिसकर्मी मिले और न ही कार चालक। नागरिक अस्पताल में चिकित्सक ने झुलसे हुए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। फिलहाल कार चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार हरियाणा नंबर की थी।

सोनीपत के सेक्टर-7 मोड़ के नजदीक वैगनआर कार में लगी आग के बाद बना ढांचा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें