कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह
मुरथल। दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने सेवा विस्तार के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवा विस्तार से उन्हें विश्वविद्यालय के विकास के लिए काम करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। स्विमिंग पूल, छात्रावास, अन्य भवन और सड़क निर्माण के कार्य पूरे किए जाएंगे।
विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों को बेहतर किया जाएगा। आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ शिक्षक और कर्मचारियों के हित में भी कदम उठाए जाएंगे। विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी वर्गों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। संवाद