फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली के लिए 3 लेन और पीनीपत रूट पर सरपट दौड़ने लगे वाहन

Mon, 24 Mar 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के जीटी रोड ​स्थित कुंडली बॉर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक नि​खिल मदान। सं
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली-सिंघु बॉर्डर फ्लाईओवर से कंक्रीट की दीवार हटाने के बाद पानीपत-दिल्ली रूट पर 3 लेन से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है, जबकि दिल्ली-पानीपत रूट के सभी लेन खोल दिए गए हैं। इधर, विधायक निखिल मदान ने रविवार शाम को हाईवे का निरीक्षण किया और कर्मियों को जल्द पूरा मलबा उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे खोलने पर सीएम नायब सैनी व दिल्ली सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर रोकने के दौरान हुए टकराव के बाद दिल्ली प्रशासन ने 13 माह पहले कुंडली-सिंघु बॉर्डर भी सील कर दिया था। बाद में मामला शांत होने पर एक लेन व संपर्क मार्ग खोला गया था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सोनीपत से विधायक निखिल मदान ने इस मुद्दे के विधानसभा में उठाया था। उसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से किसानों को हिरासत में लेने के बाद शंभू बॉर्डर खोल दिया गया। इधर, वीरवार शाम से सोनीपत-दिल्ली सीमा पर कुंडली-सिंघु बॉर्डर को खोलने का काम शुरू हुआ था।
मंगलवार तक चालू हो जाएंगी सभी लेन

विधायक निखिल मदान ने कहा, हाईवे खुलने से सभी को बहुत बड़ी राहत मिली है। पानीपत-दिल्ली रूट पर सिर्फ एक लेन पर कुछ मलबा डाला गया है। इसे हटाने के लिए श्रमिक लगे हैं। सोमवार तक इसे उठा लिया जाएगा। मंगलवार तक पूरी तरह सफाई कर हाईवे की सभी लेन खोल दी जाएंगी। दिल्ली-पानीपत रूट की सभी लेन शनिवार को ही चालू कर दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें