फोटो 03: सोनीपत के एक गांव में टीबी जांच के लिए संदिग्ध मरीज का एक्स-रे करते हुए कर्मचारी। स्रो
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बार 64 गांव टीबीमुक्त घोषित किए गए हैं। छह पैरामीटर पर खरा उतरने के बाद इन गांवों को टीबीमुक्त किया गया है। पिछले वित्त वर्ष में विभाग ने 29 गांवों को टीबीमुक्त घोषित किया था, लेकिन चालू वित्त वर्ष में उनमें से 21 गांवों को टीबी मरीज एक से अधिक मिलने पर उन्हें मुक्त श्रेणी से बाहर किया गया है।
पहली बार टीबीमुक्त श्रेणी में शामिल 64 गांवों को कांस्य और लगातार दूसरे वर्ष टीबी मुक्त श्रेणी में शामिल आठ गांवों को रजत पदक दिया जाएगा। चालू वित्त वर्ष में राज्य टीबी सेल ने दस्तावेजों की जांच के बाद 64 गांव को टीबीमुक्त घोषित किया है। निक्षय योजना के तहत सभी टीबी मरीजों को दवाइयों के साथ पोषण के लिए 500-500 रुपये की राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री टीबीमुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत उपचाराधीन रोगियों को निक्षय मित्रों से पोषण सहायता भी दी जाती है।
इन गांवों को मिलेगा कांस्य पदक
गन्नौर ब्लॉक : अटायल, लल्हेड़ी कलां, भूर्री, बजाना खुर्द, महमूदपुर माजरा, भादी, चंदौली, पबनेरा, रामनगर, मोई, दातौली, कैलाना, नयाबांस, बली कुतुबपुर, भोगीपुर, घसौली, पांची जाटान व शेखपुरा
गोहाना ब्लॉक :
मदीना, एनपी माजरा, रिढ़ाऊ, छपरा, मौजमनगर, घड़वाल, निजामपुर, वजीरपुरा व ठसका।
खरखौदा ब्लॉक: निजामपुर खुर्द, तुर्कपुर, खुर्मपुर, किड़ौली, छिनौली।
मुंडलाना ब्लॉक : खानपुर खुर्द, मातंड, गंगेसर, न्यात, ककाना।
सोनीपत ब्लॉक : उल्देपुर, करेवड़ी, जाजी, जटमाजरा, बोहला, नैना ततारपुर, ठरू, गढ़ी हकीकत, बादशाहपुर माच्छरी, बसौदी कलां, तिहाड़ खुर्द।
राई ब्लॉक : नाहरा, सफियाबाद, मुनीरपुर, छतेहरा, लाडपुर, गढ़ी बाला, बिंधरौली, भौआपुर, हलालपुर, नसीरपुर, मोहम्मदाबाद, खेड़ी मनाजात, मनौली, टोकी, रसूलपुर व मच्छरौला।
.............
इन गांवों को मिलेगा रजत पदक
कथूरा ब्लॉक : गुढ़ा व केहल्पा।
खरखौदा ब्लॉक : झरोठी व मंडोरी।
गन्नौर ब्लॉक : रहमाणा।
मुंडलाना : सिरसाढ़।
सोनीपत : सलीमसर माजरा व लुहारी टिब्बा
............
टीबीमुक्त घोषित किए जाने का यह है पैरामीटर
- एक हजार जनसंख्या पर कम से कम 30 सैंपल
- गांव में टीबी के मरीजों की संख्या शून्य या एक हो
- गांव में मिले टीबी के मरीजों काे ट्रीटमेंट रेट 100 फीसदी हो
- पूर्व में आए कुल टीबी मरीजों में 62 फीसदी का सीबी नॉट टेस्ट करवाया हो
- टीबी के मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500-500 रुपये प्रतिमाह दिए हों
- टीबी के मरीजों को पोषण स्पोर्ट किट दी गई हो
वर्जन-
-64 गांव टीबीमुक्त किए गए हैं। आठ ऐसे गांव हैं, जिनमें लगातार दूसरे वर्ष कोई मरीज नहीं मिला है। राज्य टीबी सेल ने दस्तावेजों की जांच कर टीबी मुक्त गांव घोषित किया है।
- डाॅ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन