फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसे की वजह न बन जाएं टोल प्लाजा के पास हाईवे पर खड़े वाहन

Sat, 21 Mar 2026 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के ​भिगान टोल प्लाजा के पास नेशनल हाइवे पर अवैध रूप से खड़े ट्रक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। भिगान टोल प्लाजा के पास दिल्ली-पानीपत मार्ग पर अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्राले हादसों को न्योता दे रहे हैं। सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े इन भारी वाहनों के कारण न केवल हाईवे की चौड़ाई कम हो जाती है बल्कि सर्विस लाइन से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों का कहना है कि दिन-रात यहां ट्रक खड़े रहते हैं। इससे ओवरटेक करना जोखिम भरा हो जाता है।
अंधेरे में ये वाहन अचानक सामने आ जाते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई बार सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर होने तक की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस इस समस्या पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को तुरंत हटाया जाए। नियमित निगरानी की जाए। वहीं, हाईवे ट्रैफिक थाना प्रभारी कर्मवीर ने कहा कि अवैध रूप से खड़े ट्रक चालकों के चालान किए जा चुके हैं और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें