फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। हादसे में बागपत के बामनौली निवासी रामबीर सिंह की मौत हो गई। वहीं सहेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन

रामबीर सिंह के बेटे अनुज तोमर ने बहालगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को उनके पिता रामबीर सिंह और पड़ोसी सहेंद्र निजी काम से दिल्ली जाने के लिए बहालगढ़ में रुके थे। दोनों खाना खाने के लिए साई केंद्र के सामने से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने रामबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सहेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें