फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-दामाद की मौत, महिला घायल

Thu, 21 Nov 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- जय भगवान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव भैंसवान खुर्द के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई है और महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के बयान पर थाना बारोदा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के शिव कॉलोनी जींद बाईपास निवासी गीता पत्नी सुरजीत ने बताया कि वह मंगलवार को जीजा संदीप (सोनू) निवासी बलराज नगर गोहाना व पिताजी जयभगवान निवासी मोई हुड्डा फिलहाल सूर्या काॅलोनी गली नंबर-4 रोहतक के साथ बाइक पर सवार होकर गोहाना से रोहतक के लिए चले थे। बाइक उनके जीजा संदीप चला रहे थे। वह जब रात करीब साढ़े आठ बजे गांव भैंसवान खुर्द से थोड़ा आगे चले तो सामने गलत दिशा में आ रहे रहे अज्ञात चालक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान पिता व जीजा की मौत हो गई, जबकि उनका इलाज चल रहा है।
वाहन के गलत दिशा में आने से हुआ हादसा

महिला गीता ने बताया कि वाहन चालक गलत दिशा में अपने वाहन को तेज रफ्तार से चलाता आ रहा था। वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से वाहन लेकर भाग गया। महिला का इलाज रोहतक के पीजीआईएमएस में चल रहा है। अगर वाहन सही दिशा में चल रहा होता तो यह हादसा नहीं होता। महिला ने वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन




वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा, गोहाना

फोटो 28- जय भगवान का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें