फोटो 15- सोनीपत के गांव हरसाना कलां की पहलवान काजल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय
सोनीपत। गांव हरसाना कलां की पहलवान काजल ने राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। काजल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में चंडीगढ़ की पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। काजल रोहतक रोड स्थित बजरंग अखाड़े में करीब तीन साल से अभ्यास कर रही हैं।
प्रशिक्षक धर्मबीर दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित की गई। इसमें पहलवान काजल ने 30 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए बेहतर खेल दिखाया है। उन्होंने बताया कि काजल ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ की पहलवान को 12-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि काजल अखाड़े में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सुबह शाम कड़ा अभ्यास करती है। जिले में लौटने पर काजल का स्वागत किया जाएगा। काजल ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाई हैं। काजल के पदक जीतने पर पहलवान धोला व गोलू पहलवान ने बधाई दी।