फोटो 01- सोनीपत के मोहन नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में शिविर के दौरान रक्तदाताओं के साथ मौजूद
सोनीपत। मोहन नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को 32वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जिला, महिला एवं युवा इकाई), श्रीश्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट व सोनीपत धाम के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।
फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि शिविर में 174 लोगाें ने स्वास्थ्य की जांच करवाई, 15 लोगों ने रक्तदान किया। सम्मेलन के युवा प्रधान सीए अनुज मंगला ने बताया कि शिविर में डॉ. हिमांशु गोयल, सौम्या जैन, डॉ. अर्चना, डॉ. काजल, डॉ. प्रवेश मुद्गिल, डॉ. निशा, किरण मिश्रा, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. इरफान ने अपनी सेवाएं दी।
वर्मा लैब की ओर से लोगों के मधुमेह व रक्तचाप की निशुल्क जांच की गई। डॉ. एसएन गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रमिला की ओर से विशाल ने मरीजों को 3 दिन की निशुल्क दवा दी। अनिपाल लाकड़ा ने लोगों के सर्वाइकल का निशुल्क उपचार किया। शिविर में अनिल गुप्ता, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, हरी कौशिक, नरेश कंसल, प्रियांशु बलराज वशिष्ठ, बबीता जिंदल, शुभम, प्रिंस, लोकेश सीए दीपक गुप्ता, डॉ. संजीत खत्री, डॉ. सुरेश गोयल ने सेवाएं प्रदान की।