फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नीट में सफलता पर वंशिका सम्मानित

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर शहर में होनहार छात्रा वंशिका फौगाट को बुके भेंट करते मार्केट कमेटी गन्न
विज्ञापन
गन्नौर। वंशिका फौगाट ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र, परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन निशांत छौक्कर और सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन भूषण हसीजा ने उनके निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निशांत छौक्कर ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। वंशिका की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वंशिका भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज सेवा करेंगी। वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासित तैयारी, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। इस अवसर पर पिता सुरेश फौगाट, माता पूनम फौगाट, भूषण हसीजा, बिट्टू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें