फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम् गीत नहीं बल्कि हमारी मातृभूमि की आत्मा : कृष्ण लाल

विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि यह हमारी मातृभूमि की आत्मा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर विकास एवं पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल ने मंच संचालक से माइक मांगा तभी बिजली गुल हो गई। दो मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में सरकारी अवकाश की घोषणा की।
इससे पहले कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि यह हमारी मातृभूमि की आत्मा है जो हमें स्वतंत्रता, एकता और त्याग की प्रेरणा देता है। बंकिम चंद्र चटर्जी ने वर्ष 1875 में इस गीत की रचना उस समय की थी जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का प्रथम प्रकाशन उपन्यास आनंदमठ में हुआ था, जिसने स्वतंत्रता संग्राम की चेतना प्रज्वलित की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वंदे मातरम् केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की आत्मा का स्वर है। वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन में वह चेतना पैदा की जिससे भारत अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ सका। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर तक देशभर में सभी स्थानों पर वंदेमातरम् कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि वंदे मातरम् वह राष्ट्रगीत है जिसने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी की लड़ाई में कूदने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस गीत को स्वदेशी आंदोलन में विशेष पहचान मिली और यही गीत बाद में भारत की एकता का पर्याय बन गया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चे प्रतिदिन इस गीत का गायन करें।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जनसमूह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिभाषण भी सुना। अंत में लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
इस दौरान वंदे मातरम् गीत के इतिहास पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रीय गीत के इतिहास के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर विधायक पवन खरखौदा, कृष्णा गहलावत, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला प्रभारी सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पार्षद सुरेंद्र मदान, अतुल जैन, सुरेंद्र नैय्यर, उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, प्राचार्य वीके मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें