फोटो 01- सोनीपत के गांव फाजिलपुर में मंगलम सारथी फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मौजूद प्रमाणपत्र पा
सोनीपत। गांव फाजिलपुर में मंगलम सारथी फाउंडेशन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों व महिलाओं के उत्थान के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में निर्धारित सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों को आईएसओ प्रमाणित प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
संस्था के संचालक लक्की रोहिला ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं व बच्चों को आत्मनिर्भर व संस्कारित बनाना है। सिलाई प्रशिक्षण के आधार पर बेटियां न केवल स्वयं, बल्कि आत्मनिर्भर होने के लिए भी कपड़ों की सिलाई कर सकेंगी।
कार्यक्रम में संस्कार केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा। कार्यक्रम में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ बच्चों को सर्दियों के चलते जूते दिए गए।
वहीं, बीबी अरोड़ा व रामकिशन बत्रा ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मीनू मंगला, मीनाक्षी गोयल, ज्योति गोयल, मालती, हर्ष रोहिल्ला, महक, कीर्ति, रोहित, यश मौजूद रहे।