फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बठिंडा एक्सप्रेस की पॉवर फेल होने से थमे वंदे भारत के पहिये

Fri, 15 Mar 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी दिल्ली से चलकर बठिंडा जाने वाली गाड़ी संख्या 14507 बठिंडा एक्सप्रेस की राजलूगढ़ी आउटर पर पॉवर फेल हो गई। इसके चलते ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य लाइन पर खड़ी रही। इसकी वजह से दिल्ली से अंबाला की तरफ जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिये थमे रहे। यह गाड़ियों को अप लाइन पर अलग-अलग स्थानों पर रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बठिंडा एक्सप्रेस में नई पॉवर जोड़कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर गाड़ी संख्या 14507 बठिंडा एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से चलकर दोपहर 1:38 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। वीरवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 35 मिनट की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। दोपहर 2:15 बजे यह ट्रेन सोनीपत से चलकर 2:25 बजे राजलूगढ़ी आउटर पर पहुंची। जहां पॉवर फेल होने से लोको पायलट को ट्रेन रोकनी पड़ी। बठिंडा एक्सप्रेस के मुख्य लाइन पर रुकने के कारण पीछे आ रही दो वंदे भारत ट्रेनों सहित अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद नई पॉवर बदलकर दोपहर बाद 3:58 बजे बठिंडा एक्सप्रेस को रवाना किया गया। जिसके बाद ही पीछे खड़ी ट्रेनों को हरी झंडी मिली। ट्रेनें चलने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
यहां खड़ी रहीं यह ट्रेनें : 22487 अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस सोनीपत रेलवे स्टेशन, 22477 श्री माता वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस सोनीपत आउटर, 12459 नई दिल्ली-इंटरसिटी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन और 12057 जन शताब्दी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन से पीछे खड़ी रही।
विज्ञापन

वर्जन
बठिंडा एक्सप्रेस की पॉवर में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन राजलूगढ़ आउटर पर खड़ी रही। इससे अप ट्रैक बाधित रहा। वंदे भारत सहित अन्य कई ट्रेनों को सोनीपत व इसके पीछे रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को परेशानी हुई है। नई पॉवर भेजकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया था। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, नई दिल्ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें