फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वैन के माध्यम से 127 लोगों को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जवाहरलाल नेहरू स्कूल द्वारा नागरिक अस्पताल के प्रयास से शुरू की गई मोबाइल वैन के माध्यम से वैक्सीनेशन शिविर जारी हैं। इसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 1500 से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को भी पुरानी अनाज मंडी, खटीक मोहल्ला व उत्तम नगर में 127 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले अभियान का शुभारंभ एसएमओ डॉ. कर्मवीर, नोडल अधिकारी डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, स्कूल के प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा व एमडी सुनील शर्मा ने किया। इसके बाद पुरानी अनाज मंडी से शुभम गोयल और संयम गोयल ने लोगों को जागरूक करके वैक्सीन लगवाने में मदद की। अभियान के दौरान आयोजकों ने नोडल अधिकारी डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा व टीम सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें