फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की किल्लत, 1140 डोज का स्टॉक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वैक्सीन की किल्लत, 1140 डोज का स्टॉक बचा
विज्ञापन

: अस्पताल में गांवों से वैक्सीन लगवाने आए लोग, खत्म होने पर लौटे वापस
फोटो 24 : वैक्सीन खाली होने से सुनसान पड़ा नागरिक अस्पताल का वैक्सीनेशन सेंटर।
फोटो 25 : चौहान जोशी निवासी मोनू।
फोटो 26 : कुंडली निवासी चंद्रप्रताप।
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। जिलेभर में अब वैक्सीन की कमी होने लगी है। जहां मंगलवार को भी कोविशील्ड नहीं मिली, वहीं नागरिक अस्पताल में कोवाक्सीन भी दोपहर में खत्म हो गई। नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचे, लेकिन वैक्सीन खत्म होने के चलते लौट गए। उन्होंने सरकार व स्वास्थ्य अधिकारियों ने नियमित रूप से वैक्सीन लगाने की मांग की। जिले में वैक्सीन की केवल 1140 डोज का स्टॉक बचा है, जिससे बुधवार को अधिकतर केंद्र बंद रहेंगे।
जिले को सरकार से कोविशील्ड के साथ ही कोवाक्सीन की डोज मिल रही हैं। कोविशील्ड कई जगह सोमवार को ही खत्म हो गई थी। मंगलवार शाम तक कोविशील्ड मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी नहीं मिली। उन केंद्रों पर जरूर दिन में कोविशील्ड लगाई गई, जहां पहले से ही उनका स्टॉक था। इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल, सेक्टर-14 कम्यूनिटी सेंटर पर अधिकारियों ने कोवाक्सीन की डोज पहुंचाई। इसके बावजूद नागरिक अस्पताल में दोपहर ही कोवाक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। इस कारण दिनभर 2104 को ही डोज लग पाई। अन्य लाभार्थी लौट गए।
विज्ञापन

वर्जन
कई दिन से वैक्सीन लगवाने के लिए समय नहीं मिल रहा था। अब मंगलवार को वैक्सीनेशन के लिए नागरिक अस्पताल में आया था, लेकिन यहां वैक्सीन खत्म मिली। इस कारण अब फिर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगे। सरकार व अधिकारियों को चाहिए कि नियमित रूप से वैक्सीन मुहैया कराई जाए। - मोनू, निवासी चौहान जोशी।
शहर में किसी कार्य के लिए आया था। वहां से समय निकाल कर नागरिक अस्पताल में वैक्सीन के लिए पहुंचा तो यहां स्टॉक ही नहीं मिला। कुछ देर वैक्सीन का इंतजार भी किया। बाद में पता चला कि वैक्सीन अभी नहीं जाएगी। ऐसे में अब दोबारा वैक्सीन लगवाने के लिए आना पड़ेगा। सरकार को वैक्सीन का पूरा स्टॉक उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

- चंद्रप्रताप, निवासी कुंडली।
वर्जन
कोविशील्ड का स्टॉक खत्म है। मंगलवार को कोवाक्सीन की डोज मिली थी, जिसे अस्पताल समेत अन्य सेंटरों पर भेजा गया। जितना स्टॉक मिल रहा है, उन्हें लाभार्थियों को लगाया जा रहा है। अब कोविशील्ड की डोज मिलते ही संबंधित केंद्रों पर भेज दी जाएगी।
- डॉ. नीरज यादव, जिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें