फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पद भरे जाएं : निखिल

विज्ञापन
फोटो 71: चंडीगढ़ विधानसभा में नागरिक अस्पताल का मुद्दा उठाते सोनीपत के विधायक निखिल मदान। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने विधानसभा में बुधवार को शून्य काल के दौरान जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया और सरकार से चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग रखी। विधायक निखिल मदान ने कहा कि सोनीपत जिले के 15 लाख से भी अधिक लोग अपने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पर आश्रित हैं, लेकिन सोनीपत के सामान्य अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। विधायक निखिल मदान ने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में किसान आंदोलन के कारण कुंडली बॉर्डर को बंद किया था। सरकार से मांग है कि जल्द कुंडली बॉर्डर को पूरी तरह से खोला जाए
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में तीन साल से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है, जिस कारण अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन तीन साल से बंद पड़ी है। जिस कारण लोगों को महंगी दरों पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। अस्पताल में जनरल सर्जन न होने के कारण छोटी चोट लगने पर भी मरीज को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि अस्पताल में कैथ लैब खोलने की मांग भी वर्षों पुरानी है, उनकी मांग है कि अस्पताल में कैथ लैब की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें