फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न दाखिला फीस, न एनुअल और अन्य चार्ज भरेंगे अभिभावक

Mon, 03 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
जंज घर में आयोजित अभिभावकों की बैठक को संबोधित करते विमल किशोर। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
शहर के निजी स्कूलों में कोई भी अभिभावक न दाखिला फीस, न एनुअल व अन्य चार्ज भरेंगे। निजी स्कूलों के खिलाफ छह मार्च को शहर में रोष मार्च करते हुए डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। अगर निजी स्कूलों ने अभिभावकों को दाखिला व अन्य चार्ज लेने के लिए परेशान किया तो स्कूल पर ताला भी जड़ देंगे। छात्र अभिभावक संघ के बैनर तले रविवार को कच्चे क्वार्टर स्थित जंज घर में आयोजित बैठक में अभिभावकों ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन


छात्र अभिभावक संघ के संरक्षक विमल किशोर ने कहा कि कोई भी संचालक जब स्कूल खोलने के लिए मान्यता लेता है तो शपथ पत्र देते हैं कि वह ट्रस्ट, सोसायटी के साथ नो लॉस, नो प्रोफिट पर स्कूल चलाएंगे। इसके अलावा प्रशासन व सरकार के सभी नियमों का पालन करेंगे, लेकिन कुछ समय बार अपनी मनमर्जी से दाखिला, एनुअल व अन्य चार्ज अभिभावकों से वसूलते हैं। हालांकि सरकार ने स्कूलों के खिलाफ दाखिला, एनुअल व अन्य चार्ज न बढ़ाने के लिए नियम 158 को लागू किया है। इसके बावजूद स्कूल संचालक अभिभावकों पर ज्यादा फीस का दबाव डाल रहे हैं।

उनकी मांग है कि ये स्कूल नियमों का पालन करें और प्रशासन व सरकार नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करें। इन्हीं मांगों को लेकर संघ के नेतृत्व में 6 अप्रैल को अभिभावक शहर में रोष मार्च निकालेंगे और डीसी कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इस मौके पर एडवोकेट पंकज त्यागी, अमित छाबड़ा, रुस्तम अली, अर्चना, डौली शर्मा, सारिका, मनोज आर्या, इस्तकार अहमद, देवेंद्र खत्री, सतीश कौशिक, अजय आर्या, सुनील डाबरा, नरेश छाबडा, अमित बत्रा, देवेंद्र, गौरव,  राकेश खट्टर, सनील डींगड़ा, आदित्य, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें