फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुविधाओं के अभाव में विवि के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बढ़ती गर्मी और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान विद्यार्थियों का गुस्सा वीरवार को ऋषिहुड विश्वविद्यालय में फूट पड़ा। छात्रों ने परिसर में एकत्र होकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। लंबे समय से शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई विषयों की नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रहीं, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है।
छात्रों का कहना था कि उच्च शिक्षा संस्थान होने के बावजूद शिक्षकों की कमी लगातार बनी हुई है जिससे परीक्षा और पाठ्यक्रम दोनों प्रभावित हो रहे हैं। विद्यार्थियों ने हॉस्टल मैस की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। छात्रों के अनुसार मैस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब है।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि निम्न स्तर के भोजन के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं किया गया। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट ने विद्यार्थियों की परेशानी और बढ़ा दी है।
छात्रों ने बताया कि परिसर और हॉस्टल में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे रोजमर्रा की दिक्कतें बढ़ रही हैं। वहीं बिजली कटौती और लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से पढ़ाई के साथ-साथ हॉस्टल जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
विद्यार्थियों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बेहद चिंताजनक है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से फैकल्टी व्यवस्था मजबूत करने, मैस की गुणवत्ता की जांच कराने तथा पेयजल और बिजली संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिए जाने के बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें