फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्रदर्शन : खस्ताहाल किलोहड़द-पुरखास सड़क पर बिछाई कुर्सियां, किया प्रदर्शन

Tue, 31 Dec 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खस्ताहाल गांव किलोहड़द-पुरखास रोड को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने ग्रामीणों के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गड्ढों में कुर्सियां बिछाकर हुक्के के साथ हरियाणवी अंदाज में खस्ताहाल सड़क को लेकर रोष जताया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंंता पंकज गौड़ को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की। कार्यकारी अभियंता ने ग्रामीणों को जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण संदीप, कुलदीप, समुद्र, सतवीर व राजेश ने कहा कि खस्ताहाल गांव किलोहड़द-पुरखास रोड के कारण वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के कारण सड़क पर हादसा होने का भय बना रहता है। प्रशासन अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं करवाया जा रहा है। खस्ताहाल रोड पर कोहरा में वाहन चालकों की परेशानी बढ़ सकती है। जाहरी से पुरखास रोड पर कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इससे एक दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। अगर लोगों की समस्या का जल्द समाधान नहीं करवाया गया तो ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने धरना शुरू किया जाएगा। समस्या का समाधान नहीं होने तक उनका रोष जारी रहेगा।

गांव किलोहड़द-पुरखास रोड पर मंगलवार से गड्ढे भरवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। सर्द मौसम के बाद सड़क का निर्माण करवाकर लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें