सोनीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
- फोटो : संवाद
केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को सोनीपत भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मोदी सरकार में हरियाणा से तीन सांसदों को कैबिनेट में स्थान मिलने पर मनोहर लाल ने पीएम मोदी और भाजपा संगठन का धन्यवाद किया।
इस दौरान मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में बेशक कुछ कमी रह गई हो लेकिन विधानसभा चुनाव में ये कसर पूरी कर देंगे। हरियाणा में अगली सरकार हम बनाएंगे।
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों का पसीना सूखने न दें, ये विधानसभा में काम आएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हमारे एक पक्ष को बहका लिया। संविधान बदलने को लेकर उस पक्ष से झूठ बोला गया। हमें विधानसभा चुनाव में उस पक्ष को समझाना है कि कांग्रेस झूठ बोल रही थी। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का झूठा प्रचार कर रही है।