फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निकासी व्यवस्था से नाखुश एसडीएम ने किया शहर का दौरा

Tue, 02 Jul 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पानी निकासी की व्यवस्था से नाखुश एसडीएम श्वेता सुहाग ने मंगलवार को नगरपालिका व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर में लगातार शहर में जलभराव, नालों की विधिवत रूप से सफाई नहीं होने को लेकर शिकायतें पहुंच रही हैं। इस पर एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मिलकर शहर का दौरा किया।
विज्ञापन

एसडीएम श्वेता सुहाग ने रोहतक मार्ग पर नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को बेहतर ढंग से काम करवाने के निर्देश दिए। साथ ही नालों पर स्लैब रखने की बात भी कही, ताकि हादसे से बचा जा सके। इसके बाद उन्होंने सांपला मार्ग पर नालों की स्थिति को देखा और शहर से बाहर निकलने वाले पानी को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। जिस पर नगरपालिका ने जन स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन नालों के माध्यम से दूषित पानी को एसटीपी तक लेकर जाने की बात कही। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि शहर में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। अधिकारी जिम्मेदारी के साथ इस पर कार्य करें। इस दौरान नपा सचिव संदीप कुमार, जेई मंजीत राठी, जेई रविंद्र व तेग बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें