फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेंट फैक्टरी में लगी आग, चार घंटे की मशक्कत से पाया काबू

Tue, 02 Jul 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेंट फैक्टरी में सोमवार की रात को अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग को बढ़ता देख दमकल केंद्र को सूचना दी गई। जिस पर खरखौदा से दो, राई व नरेला क्षेत्र से दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फिरोजपुर बांगर के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित की जा रही एआर इंटरप्राइजेज की प्रेम पेंट फैक्टरी में सोमवार की रात आग लग गई। आग लगने पर वहां पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और मामले की सूचना दमकल केंद्र को दी। वहीं सूचना मिलने पर सैदपुर चौकी प्रभारी जलजीत भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान खरखौदा के साथ ही नरेला व राई दमकल केंद्र से भी एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्टरी में रखा काफी सामान जल गया। पिछले माह भी इसी प्रकार से एक फैक्टरी में आग लग गई थी। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें