फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय फ्रीस्टाइल दल हुआ रवाना, सोनीपत के पहलवानों से पदक की आस

Wed, 23 Oct 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में ट्रायल आयोजित की गई थी। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि गांव जुआं निवासी पहलवान चिराग प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएगें।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में अल्बानिया की राजधानी तिराना में जारी अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय फ्रीस्टाइल वर्ग का दल रवाना हो चुका है। भारतीय दल में जिले के तीन पहलवान शामिल है। पहलवान दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अल्बानिया के लिए रवाना हुए है। प्रतियोगिता में पहलवानों से पदक की आस है।

विज्ञापन


अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में ट्रायल आयोजित की गई थी। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि गांव जुआं निवासी पहलवान चिराग प्रतियोगिता के 57 किलो भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएगें। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चिराग ने दिल्ली के पहलवान को हराकर अल्बानिया के लिए टिकट कटवाया था।

उन्होंने बताया कि चिराग ने इससे पहले भी साल 2018 में ईरान में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। साल 2021 में हंगरी में आयोजित सब-जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था। साल 2018 में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर -15 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


साल 2023 में नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। प्रतियोगिता के 125 किलो भार वर्ग में गांव पुरखास के पहलवान अनिरुद्ध व गांव रायपुर स्थित अखाड़ा में अभ्यास करने वाले पहलवान सुजीत 70 किलो भार वर्ग में अपने दांव दिखाएंगे। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों से पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें