फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंडर-15 व 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता स्थगित

Sat, 24 Feb 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति की ओर से होने वाली अंडर-15 और अंडर-20 की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अब किसान आंदोलन के चलते फिर से स्थगित कर दी गई है। प्रतियोगिता पंजाब के पटियाला में 28 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जानी थी। कई राज्य कुश्ती संघों की तरफ से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने में सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के बाद तदर्थ समिति ने इसे स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


तदर्थ समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि समिति की तरफ से राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2023 का आयोजन पंजाब के पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में किया जाना था। अब इसे लेकर कई राज्यों के कुश्ती संघों ने चिंता जताई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली क्षेत्र में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। राजमार्ग बंद किए गए हैं। ऐसे में कई राज्य कुश्ती संघ ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने व सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ऐसे में तदर्थ समिति ने प्रतियोगिता को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।



दूसरी बार स्थगित की गई प्रतियोगिता

पहले प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 17 फरवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किया जाना था। तब राज्य कुश्ती संघों की तरफ से तैयारी के लिए समय मांगने पर इसे स्थगित कर दिया था। अब दूसरी बार किसान आंदोलन के चलते इसे स्थगित किया गया है। प्रतियोगिता में 18 से 20 राज्यों के करीब 1200 से 1400 पहलवानों के भाग लेने की उम्मीद है। पहले कुश्ती में रार के चलते प्रतियोगिता कराने में काफी देरी हो चुकी है।
विज्ञापन




सीनियर नेशनल में उत्कृष्ट पहलवानों ने लिया था भाग

तदर्थ समिति का कहना है कि जयपुर में हुई सीनियर नेशनल में फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के उत्कृष्ट पहलवानों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में विनेश फोगाट, अंशू मलिक, सुनील कुमार, सागर जगलान, सरिता मोर, कुलदीप मलिक, ज्ञानेंद्र, नितेश विश्वजीत, विकास, आशू, रोहित, नवीन, अंकुश, मानसी जैसे देश के शीर्ष पहलवान शामिल हुए। प्रतियोगिता में 732 पहलवानों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें