फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 1.5 करोड़ से बनेगा बिधलान-सेहरी मार्ग, टेंडर आवंटित

Sat, 24 Feb 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बिधलान से सेहरी जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। लोगों की परेशानी का सबब बन रहे गांव सेहरी से बिधलान मार्ग के दिन जल्द ही बहुरेंगे। जर्जर हो चुके इस मार्ग पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। अब इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.05 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर लगाया था। उसे अब आवंटित कर दिया गया है। मार्ग पर अब जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क बनने से पांच गांवों में रहने वाले 30 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। सेहरी-बिधलान मार्ग से पांच गांव खरखौदा शहर से जुड़ते हैं। इस मार्ग पर नसीरपुर चौलका, खांडा, सेहरी व बिधलान, ककरोई गांव हैं। सेहरी व बिधलान के बीच सड़क टूटने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लंबे समय से सड़क की खस्ता हालत के चलते वाहन इस सड़क पर हिचकोले खाते चलते थे जिसे लेकर दोनों ही गांव के ग्रामीण कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण करवाने की मांग कर चुके थे। ग्रामीण नरेश, देवेंद्र, राज सिंह, रामकंवार, सुरेंद्र, जगदीश, प्रताप का कहना है कि दो वर्ष से सेहरी से उनके गांव बिधलान तक मुख्य सड़क टूटी पड़ी है। खरखौदा शहर में आवाजाही करने का यह उनका मुख्य रास्ता है। साथ ही उनके आसपास के गांवों के ग्रामीणों की ओर से शहर में आवाजाही करने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग किया जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क जर्जर हो जाने से वाहनों के पलट जाने की आशंका बनी रहती है जिसे लेकर वह प्रशासन व सरकार से भी मांग कर चुके थे। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने अब टेंडर आवंटित कर दिया है। करीब 1.05 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बनने के बाद आसपास गांवों में रहने वाले लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
सेहरी से बिधलान 2.2 किलोमीटर के हिस्से को बनाने के लिए टेंडर आवंटित कर दिया है। जल्द ही इस पर काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी से छुटकारा दिलाया जा सके। सड़क पर एक करोड़ 5 लाख रुपये खर्च होंगे।-अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें