फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: आधा घंटा देरी से होगा ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन, नौ ट्रेनें अस्थायी तौर पर तीन स्टेशनों पर रुकेंगी

Sun, 20 Oct 2024 10:08 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत से पंजाब की ओर से आवागमन करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। त्योहारी सीजन में ट्रेन संख्या 14331 कालका एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12057 जन शताब्दी एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 19 से 27 अक्तूबर तक घग्घर स्टेशन पर रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने बुनियादी ढांचे में सुधार व चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 19 से 24 अक्तूबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। ऐसे में दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन 22 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगा। प्लेटफार्म संख्या 1 से 4 पर निर्माण कार्य के चलते ऊंचाहार एक्सप्रेस को रास्ते में 25 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा त्योहारी सीजन को लेकर 9 एक्सप्रेस ट्रेनों का तीन अन्य स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है। यह ट्रेनें 19 से 27 अक्तूबर तक अस्थायी तौर पर घग्घर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर व मोहाली स्टेशन पर रोककर चलाई जाएंगी। इन स्टेशनों पर ट्रेनाें के ठहराव से सोनीपत से पंजाब की ओर से आवागमन करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। त्योहारी सीजन में ट्रेन संख्या 14331 कालका एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12057 जन शताब्दी एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस 19 से 27 अक्तूबर तक घग्घर स्टेशन पर रोककर चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 26 अक्तूबर तक, ट्रेन संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 19 से 27 अक्तूबर तक घग्घर स्टेशन पर अस्थायी तौर पर रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 से 20 अक्तूबर, 18102 जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 से 23, ट्रेन संख्या 18309 संभलपुर एक्सप्रेस 19 से 22 व 24 अक्तूबर, ट्रेन संख्या 18310 संभलपुर एक्सप्रेस का 19 से 22, 24 व 25 अक्तूबर तक साहिबजादा अजीत सिंह नगर व मोहाली स्टेशन पर अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को 40 मिनट से 6 घंटे तक की देरी से चलीं 11 ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 6:02 घंटे
12919 मालवा सुपरफास्ट 1 घंटा
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 40 मिनट
11057 दादर एक्सप्रेस 45 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 52 मिनट

अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 41 मिनट
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:36 घंटे
14034 जम्मू मेल एक्सप्रेस 48 मिनट
12312 नेताजी एक्सप्रेस 55 मिनट
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 1:18 घंटे
04450 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 1:04 घंटे

अधिकारी के अनुसार
रेलवे ने चंडीगढ़ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 19 से 24 अक्तूबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। ब्लॉक के चलते चंडीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म एक से चार पर विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। इससे ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। कई एक्सप्रेस ट्रेनाें का तीन अन्य स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें