फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में तीन साल बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन

Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से करीब तीन साल से अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद पड़ा है। तीन साल से अल्ट्रासाउंड न होने से अब मशीन खराब हो चुकी है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने अल्ट्रासाउंड की नई मशीन उपलब्ध कराने व रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कराने को मुख्यालय पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में करीब तीन साल पहले मरीजों को अल्ट्रासांउड की सुविधा मिल रही थी, लेकिन तीन साल पहले रेडियोलॉजिस्ट का तबादला सोनीपत के नागरिक अस्पताल में हो गया था। इसके बाद से नागरिक अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला लटका हुआ है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने कई बार मुख्यालय से रेडियोलॉजिस्ट की मांग की, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हुई। इसकी वजह से अब अल्ट्रासांउड की मशीन तक खराब हो चुकी है। नागरिक अस्पताल से अल्ट्रासाउंड न होने के कारण मरीजों व गर्भवती को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल या निजी लैबों पर जाना पड़ रहा है। गर्भवती महिला के अल्ट्रासाउंड के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गोहाना के सेतिया नर्सिंग होम को तय किया है। यहां पर गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवा सकती हैं। इसके लिए पहले उपमंडल नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों से अल्ट्रासाउंड लिखवा कर लाना होता है। उसके बाद ही अल्ट्रासाउंड किया जाता है।
-

नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। अब अल्ट्रासाउंड की मशीन भी खराब हो चुकी है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। साथ ही मुख्यालय से रेडियोलॉजिस्ट व नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें