फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Mon, 06 Jan 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव राजपुर के पास कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है। राजपुर निवासी मीना ने बताया कि उनके पति राजेंद्र खेत में मजदूरी करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। वह जब गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनके पति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग गया। सूचना के बाद मौके पर बड़ी थाना पुलिस पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें