गांव कथूरा में दुकान से दूध लेकर लौट रहे दो युवकों को लाठी-डंडो से पीट दिया। आरोप है कि गांव के ही युवकों ने कहासुनी को लेकर उनकी पिटाई की। इस पर घायल ने थाना बरोदा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव कथूरा निवासी शुभम ने बताया कि 15 अप्रैल को शाम करीब छह बजे वह और गांव का सुरजीत दुकान पर दूध लेने के लिए गए थे। यहां रास्ते में उन्हें निशांत, मोहित व आशु मिले। वह उनके साथ कहासुनी करने लगे। उनकी बातों को अनसुना करके वह दूध लेने चले गए। जब वापस आ रहे थे तो निशांत, मोनू, आश, मोहित, टिनू, अतीश, सचिन, राहुल ने उन दोनों को बिंडों से मारना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन उन्हें उपचार केलिए गोहाना नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद उसने पु़लिस को अवगत कराया।