फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अफीम और गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अफीम और गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रक में अफीम लेकर मुरथल-बड़वासनी रोड से गोहाना की ओर जा रहा है। जानकारी पर पुलिस ने नाकाबंदी कर युवक को दबोच लिया। आरोपी गांव सिकंदरपुर माजरा निवासी नितिन उर्फ अमित उर्फ मिता के पास से 531 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी ने अफीम को निक्कर में छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

वहीं, क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने गांव तिहाड़ मलिक के रौनक को रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है। वह गांजा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 355 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन




नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीला सामान कहां से लाते थे और किन लोगों को बेचने वाले थे। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े और लोगों की पहचान जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें