फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं पर पुलिस कर्मियों संग मिलकर जबरन पैसे मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दो महिलाओं पर पुलिसकर्मियों संग मिलकर उसे झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाकर जबरन पैसे मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर थाना के गांव निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उत्तर प्रदेश का युवक शराब सप्लाई में साझीदार था। युवक ने उसकी मुलाकात शहर थाना क्षेत्र की महिला से कराई थी। महिला ने मुलाकात के दौरान उसका वीडियो बना लिया था। उसके बाद महिला व उसकी परिचित महिला ने उसको घर बुलाया था।
वहां पर दो युवक और थे, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। उन्होंने उसे किसी मामले में फंसाने की बात कहकर दो लाख रुपये देने की मांग की थी। उसने दोनों पुलिसकर्मियों को महिलाओं की मौजूदगी में दो लाख रुपये दे दिए थे। अब एक महीने बाद उसको एक लाख रुपये देने के लिए धमकाया जा रहा है। रुपये देने से मना करने पर उसे महिलाओं के घर पर बुलाकर मारपीट की गई। उसका मोबाइल छीन लिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान उसके परिवार की महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों और महिलाओं का वीडियो बना लिया। डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। उसके बाद दोनों पुलिसकर्मी भाग गए। बाद में उन्होंने उसे धमकी दी, जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में दो पुलिसकर्मियों, दो महिला व शराब बेचने में साझेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं महिला की शिकायत पर सेक्टर 23 चौकी पुलिस ने घर में घुसकर गाली-गलौज करने व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
व्यक्ति ने दो पुलिसकर्मियों के नाम लेकर उन पर पैसों के लिए दबाव देने का आरोप लगाया है। जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप है, वे गैरहाजिर चल रहे हैं। दोनों की विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें