रोहतक। अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए मुकाबलों में रोहतक और फरीदाबाद ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-सी पर रोहतक ने कैथल को 190 रन से हराया। कैथल ने टॉस जीतकर रोहतक को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। रोहतक ने कैथल के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कैथल की टीम 28.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई और लक्ष्य से दूर रह गई।
वहीं, स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर फरीदाबाद ने झज्जर को नौ विकेट से मात दी। झज्जर ने फरीदाबाद के सामने 124 रन का लक्ष्य रखा था। फरीदाबाद ने 16.5 ओवर में महज एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। संवाद