फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईंटें उठाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Thu, 07 May 2026 05:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। एकता कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से ईंटें उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंटें चलने लगीं। एक पक्ष ने करीब 150 लोगों पर हमला करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

एकता कॉलोनी निवासी अशोक ने देवीपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी कि उनके दादा का करीब 400 गज का प्लॉट है। उसकी चहारदीवारी की गई थी। 6 मई की सुबह कुछ लोग वहां से ईंटें ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरने लगे। विरोध करने पर विवाद हो गया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डायल 112 पर दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। जान बचाने के लिए परिवार के लोग घर में घुस गए फिर भी घुसकर मारा। उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता, कपड़े फाड़ने, मोबाइल फोन और नकदी छीनने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर चौकी देवीपुरा से पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार झगड़े का वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें