फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :17: गन्नौर थाना पुलिस का गिरफ्त में स्कूल में चोरी करने के आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
गन्नौर। सरकारी स्कूल से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दिल्ली की रहने वाली महिला और वहीं के मंगोलपुरी के रहने वाले अजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का टैब व मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

4 नवंबर 2024 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरखास के प्रधानाचार्य सुरजीत ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी कि स्कूल के आठ कमरों में से 6 कमरों के ताले तोड़कर प्रधानाचार्य कार्यालय से दो बैटरी, एक सीपीयू, एक स्क्रीन, एक प्रिंटर, एक स्पेयर कॉर्टज व चाबियों का गुच्छा तथा लिपिक कार्यालय स्टाफ रूम से एक सीपीयू, एक स्क्रीन, दो बैटरी, एक इनवर्टर, दो पंखे व अन्य सामान चोरी कर लिया था। 11 महीने बाद पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी महिला और मंगोलपुरी, दिल्ली निवासी अजीत को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें