फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों, वंचितों के उत्थान के लिए सरकार समर्पित : डॉ. अरविंद शर्मा

Thu, 30 Oct 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के गोहाना ​स्थित मुगलपुरा में आयोजित वार्षिक पेंशन वितरण समारोह के दौरान कैबिने
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सेवाभाव के लक्ष्य के साथ गरीब, वंचित व पात्र परिवारों के उत्थान के लिए समर्पित है। हमें निरंतर जरूरतमंद को केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

यह बात उन्होेंने मुख्य अतिथि के रूप में मुगलपुरा स्थित टीटू धर्मशाला में बीकेके मेमोरियल ट्रस्ट रोहतक की ओर से आयोजित विधवा एवं पात्र वार्षिक पेंशन वितरण समारोह में कही। कैबिनेट मंत्री ने 300 से अधिक पात्र महिलाओं को 13 लाख रुपये के पेंशन के चेक वितरित किए।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सामाजिक सुरक्षा भत्ता को 3000 रुपये से बढ़ाकर 3200 मासिक कर दिया है जिसे नवंबर से देना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवाभाव के विचार से ही समाज व देश को सशक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं को प्रेरित करना है ताकि उनको भी 2100 रुपये मासिक सहयोग मिल सके। अब तक प्रदेश में 6 लाख पात्र महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।
इस अवसर पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सचिव एवं डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी, गोहाना के महंत कमल पुरी महाराज, कार्यक्रम संयोजक विजय कत्याल, डाॅ. परमानंद महाराज, अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल व प्रवीण खुराना, पार्षद भगवती राजपाल, अंजू कालड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें